पेड़ से टकराया ट्रक पीआरडी जवान की मौत

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक पेड़ से जा टकराया जिसमे सवार पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रेमचंद सैनी पुत्र स्वर्गीय छेदी 53 वर्ष निवासी हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा जो पीआरडी का जवान है।वह कृषि मंडी से शुक्रवार रात्रि 10 से 6 ड्यूटी कर के घर जाने के लिए शनिवार की सुबह सब्जी मंडी से सीमेंट लदी टक पर सवार होकर घर जाने के लिए ट्रक में बैठे वह जैसे खालिसपुर गांव के पास ही पहुंचा था की ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टक्करा गया जिसमें प्रेमचंद बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जवान को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां घायल प्रेमचंद सैनी का ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।मृतक प्रेमचंद सैनी के दो लड़के व दो लड़की है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मृतक ही अपने परिवार में भरण पोषण करने वाला व्यक्ति था।उसके मौत के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

