राष्ट्रपति चुनाव में सुभासपा किसे वोट देगी ये जल्द होगा तय





नगर के हिंदी भवन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुभाष पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी पार्टी किसे वोट देगी यह 12 जुलाई के बाद तय होगा उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने गठबंधन की मीटिंग में उनकी पार्टी को नहीं बुलाया ऐसा लगता है कि अखिलेश यादव राष्ट्रपति के पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को सुभासपा का वोट नहीं दिलाना चाहते उन्होंने अखिलेश यादव से गठबंधन की बात पर कहा कि उनकी तरफ से अभी भी गठबंधन बरकरार है लेकिन अगर अखिलेश यादव उन्हें गठबंधन से बाहर निकालना चाहते हैं तो निकाल सकते हैं ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वे प्रदेश के संगठन को मजबूत करने के लिए यह बैठक कर रहे हैं एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में गठबंधन के कमांडर के घर से निकलने की वजह से वह उपचुनाव में हार गए अगर पार्टी का मुखिया ही चुनाव प्रचार करने नहीं जाएगा तो वहां पार्टी की हार तय है उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी के लिए सुभासपा का हर एक कार्यकर्ता आजमगढ़ में कई दिनों तक डाटा रहा आगे उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पर वे प्रेस वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आगे की रणनीति की घोषणा भी करेंगे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 14 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी की करोड़ो की संपत्ति होगी कुर्क >>