दो गुमशुदा बच्चो को पुलिस ने किया बरामद






पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 260/22 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित 02 नाबालिग बालकों क्रमशः आदर्श चौहान उम्रीय 10 वर्ष पुत्र सर्वजीत चौहान व राजा उम्रीय 12 वर्ष निवासीगण खड़ाड गाड़ी थाना हलधरपुर मऊ को कठिन प्रयासों के उपरांत रात्रि करीब 02 बजे इंदारा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि  वादी द्वारा अपने पुत्र आदर्श चौहान व गांव के ही राजा जो दिनांक 10.07.2022 को समय करीब 16ः00 बजे ग्राम तुर्कगडवा में बहुभोज खाने के लिये गये थे लेकिन दोनों लड़के घर वापस नही लौटे थे तथा बहुत खोजबीन करने के बाद कहीं पता न चलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त दोनों की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किये गये, जिसके क्रम में थाना स्थानीय पर तीन टीमों का गठन किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न माध्यमों से किये गये अथक प्रयासों के उपरांत उक्त दोनों बालकों को इंदारा रेलवे स्टेशन से 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस लाईन में आयोजित हुआ पासिंग आउट परेड
अश्क चिरैयाकोटी को मिला " डॉ. लक्ष्मण शर्मा वाहिद सम्मान >>