ताल पटाक्ष नाले के जीर्णोद्धार का कार्य समय से पूर्ण






 जिलाधिकारी  अरुण कुमार द्वारा आज ताल पटाक्ष नाले के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने पर कई स्थानों पर नाले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया गया। जनपद के तीन विकास खंडों से होकर गुजरने वाली 18.200 किलोमीटर लम्बे ताल पटाक्ष नाले के जीर्णोद्धार का कार्य समय से पूरा हो गया है। ज्ञातव्य है कि 21 मई 2022 को इस नाले के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा घोसी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमरियांव से किया गया था। ताल पटाक्ष नाला दोहरीघाट विकासखंड के 10 एवं घोसी तथा फतेहपुर मंडाव के तीन-तीन ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। इस प्रकार इस नाले से कुल 16 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इस नाले के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण  होने से अब लगभग 900 हेक्टेयर जमीन को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी, साथ ही लगभग 6000 किसानों को भी लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्य मनरेगा के तहत कराया गया, जिससे अतिरिक्त मानव कार्य दिवसों के सृजन के साथ ही  मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार भी मिला। जिला अधिकारी अरुण कुमार ने डी0सी0 मनरेगा को डी0एफ़0ओ0से समन्वय स्थापित कर नाले के दोनों तरफ खाली जगहों पर वृक्षारोपण करने एवं उसके उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित जे0ई0 को 2 दिनों के अंदर मेजरमेंट बुक तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय,मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा, डी.एफ़.ओ., डी.सी. मनरेगा, खंड विकास अधिकारी घोसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्या >>