जाने दोहरीघाट में मिले शिवलिंग का कितना है वजन





 दोहरीघाट क्षेत्रार्न्तगत घाघरा नदी पुल के पूर्व मातेश्वरी धाम के पास राममिलन निवासी कस्बा दोहरीघाट अपने कुछ साथियों के साथ मछली पकड़ रहे थे कि समय करीब 07:30 बजे एक सफेद धातु का शिवलिंग इन लोगों को प्राप्त हुआ। उक्त के सम्बन्ध में सूचना आचार्य  श्यामजी बाबा द्वारा थाना स्थानीय को दी गई तथा 05-06 गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में करीब 22ः15 बजे सुपुर्द की गई। मौके पर उपस्थित स्वर्णकार विनोद वर्मा द्वारा चेक कर बताया गया कि उक्त शिवलिंग चांदी धातु का है तथा उसके अन्दर लाख भरा हुआ है तथा प्लेट सफेद धातु का है एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ही इलेक्ट्रानिक तराजू से वजन किया गया तो शिवलिंग व प्लेट का वजन कुल 21 किग्रा0 होना पाया गया जिसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दवा व्यापारियों ने आयोजित किया जनपदीय सम्मेलन
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक >>