चंद्रा पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम शत प्रतिशत छात्र हुए पास





 

 सी0बी0एस0ई0 ने दसवीं परीक्षा 2022 का परिणाम  शुक्रवार को घोषित किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। घोषित परिणाम के अनुसार विद्यालय के छात्र प्रशान्त सिंह 97, सृष्टि 95.8, संस्कृति पाण्डेय 95.4, दिशा राय 95.2, सूर्यांशू रंजन 95.2, राघव अग्रवाल 95, अर्पित राय 93.8, तुषार सिंह 93.8, यशस्वी पाल 93.6, अंकिता तिवारी 93.4, दिव्या सिंह 93.4, शशांक कुशवाहा 92.8, पाखी पात्रो 92.4, अमन कुमार 92.2, संस्कार अगवाल 92.2 तथा उत्कर्ष राय ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के 33 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबन्धक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने बच्चों के बेहतर नम्बर पाने के लिए तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को बधाई दी। उन्होने कहा कि किसी भी सफलता की शुरूआत कोशिश करने से होती है। अगर मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोशिश नही करेगा तो उसे जीवन में सफलता नहीं प्राप्त कर सकतां। कड़ी मेहनत करना ओर समर्पण यह दोनों सफलता का एक मात्र मंत्र है। मनुष्य उत्साह और सफलता के बिना जीवन में कुछ हासिल नहीं कर सकता। भाग्य एक सकारात्मक भूमिका निभाता है। लेकिन मुनष्य को अपने जीवन में कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अगर मनुष्य भाग्य के भरोसे रहेगा तो वो कभी सफल नहीं होगा। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के.सी.पीटर ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए शिक्षकों को बधाई दी और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होना है तो बहाने बनाना छोड़ना होगा क्योंकि सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य है। सफलता किसी के लिए आसान नहीं होती कई तरह की बाधाएं आती है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हाईस्कूल में लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल की छात्रा ने लहराया परचम
जाने क्यों पहुंचे डीएम एसपी जिला जेल >>