अवैध गाजा तस्कर गिरफ्तार भारी संख्या में गाजा बरामद





 

पुलिस अधीक्षक  अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में थाना घोसी पुलिस व स्वाट टीम आजमगढ़ की संयुक्त टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर कि गांजा तस्कर, एक एक्सयूवी 500 (यूपी14बीपी1836) से गांजा लेकर आजमगढ़ से मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ जाने वाले हैं, इस सूचना पर स्वाट टीम आजमगढ़ व थाना घोसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बृजपुरा पुलिया के पास से उक्त वाहन को रोकने के इशारे पर वाहन और तेज स्पीड से लेकर भागने लगा जिससे मौजूद पुलिस टीम बाल-बाल बची तत्पश्चात पीछा कर उक्त वाहन चालक परवेज पुत्र मो0 अकील निवासी अमदही थाना जहानागंज आजमगढ़ के कब्जे से वाहन में लदा बोरी में भरा 11 बंडल लगभग 56 किग्रा0 नाजायज गांजा बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा बताया गया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर मऊ, गाजीपुर आजमगढ़ आदि जनपदों में सप्लाई करता है।

इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त व पूछताछ में बताये गये अन्य लोगों के विरुद्ध मु0अ0सं0 389/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 390/22 धारा 307 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-*

1. परवेज पुत्र मो0 अकील निवासी अमदही थाना जहानागंज आजमगढ़।

 

*बरामदगी-*

1. 56 किग्रा0 नजायज गांजा।

2. गांजा तस्करी में संलिप्त वाहन एक्सयूवी 500 (यूपी14बीपी1836)।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

निरीक्षक नागेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना घोसी, उपनिरीक्षक ओम सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह थाना घोसी।

निरीक्षक गजानंद चौबे प्रभारी स्वाट टीम आजमगढ़, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला, मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक स्वाट टीम व आरक्षी उमेश यादव एवं यशवंत सिंह सर्विलांस सेल आजमगढ़।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विजय दिवस पर शारदा नारायन  हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान
सपा प्रवक्ता राजीव राय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता >>