जयंती पर याद किए गए छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा





 समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाया गया उनके जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जीवनी को स्मरण करते हुए नि वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा हमारे पड़ोसी बलिया जनपद के शुभनथयी गांव में एक साधारण परिवार में रंजीत मिश्रा के घर जन्म हुआ था प्रारंभिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा इन्होंने ग्रहण किया इसके बाद राजनीति में कदम रखा इन्होंने दलित पिछड़े लोगों का सहारा बने इन्होंने कई बार लोक सभा व राज्यसभा के सदस्य रहे मोरारजी देसाई चौधरी चरण सिंह विश्वनाथ प्रताप सिंह चंद्रशेखर सिंह एच डी देवगौड़ा इंद्र कुमार गुजराल के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे इनके पास ऊर्जा मंत्रालय उर्वरक मंत्रालय जहाजरानी पेट्रोल मंत्रालय होते हुए भी खुद का गाड़ी बंगला नहीं ले पाए जो पाते थे वह कार्यकर्ताओं और गरीबों में बांट दिया करते थे अंतिम समय तक उनके रहने के लिए खुद का छत नहीं रहा उनकी मृत्यु उनके लड़की के घर में हुई स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी के नाम पर माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने एशिया का सबसे बड़ा पार्क लखनऊ में बनवाया स्वर्गीय मिश्रा जी को नमन करते हुए जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि माननीय मिश्रा जी ने बोल मुलायम हल्ला बोल का नारा दिया था जिससे कार्यकर्ताओं में एक तरह की एनर्जी 

 पैदा करती थी आज हम उनको नमन करते हुए उनके जीवन चरित्र का स्मरण कर ग्रहण करें उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी आज की गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के विधायक श्री राजेंद्र कुमार पूर्व मंत्री बलिया से चलकर आए श्रद्धा शंकर यादव नि वर्तमान जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी ,जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, चेयरमैन तय्यब , विधान सभा अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव लोहिया,हाजी इरफान,रामप्रकाश यादव बबलू यादव, पंकज उपाध्याय, दिलीप पाण्डेय,शहनवा आलम,राहुल निषाद, राजेंद्र यादव, आलोक यादव, विनोद तिवारी, योगेन्द्र यादव, नि वर्तमान नगर अध्यक्ष मुख्तार हुसैन, अखिलेश यादव, डाक्टर सोचन राम, अशोक पाल, रणधीर सिंह, राजेश दुबे, पंकज राय आदि नेता उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने अब जिलाधिकारी ने किसकी संपत्ति कुर्क करने के दिए आदेश
रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का हुआ चयन >>