पुलिस लाईन में आयोजित हुआ हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता

स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर *’’आजादी का अमृत महोत्सव’’* मनाये जाने के क्रम में पुलिस लाइन मऊ में 05 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड (तिरंगा सम्मान दौड़) का आयोजन किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों तथा आम जनमानस ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व थानों से आये पुलिसकर्मी और भारी जनसंख्या में आमजन उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीष (पुरस्कार 10 हजार रूपये), द्वितीय स्थान सुशील (पुरस्कार 7000 रूपये) तीसरे स्थान पर सोनू रहे जिनको 5000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

