रोजगार मेला 22अगस्त को

जिला सेवायोजन अधिकारी एम0आर0 प्रजापति ने बताया कि दिनांक 22 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औ०प्र० संस्थान तथा कौशल विकास मिशन मऊ के संयुक्त तत्वाधान में आई०टी०आई० कैम्पस सहातपुरा, मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में उ० प्र० परिवहन निगम डिपो मऊ, कुल रिक्त पद -95 शैक्षिक योग्यता, 8वी पास, हैवी लाइसेन्स (02 वर्ष) पुराना, चालक की लम्बाई 5 फुट 3 इंच, उम्र 24 से 45 वर्ष, वेतन रू0-7000, कार्य करने का स्थान- आल यू०पी०, डाबर आयुर्वेदिक इण्टर प्राइजेज पा०लि०, कुल रिक्त पद -20 शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल इण्टर, पद- सुपर वाइजर, वेतन रू0-10000, कार्य करने का स्थान गाजीपुर वराणसी, राजकीय प्राइवेट आई०टी०आई० प्रा0लि0, कुल रिक्त पद- 107 पद - रोजगार समन्वयक, शैक्षिक योग्यता स्नातक, डिप्लोमा, आई०टी०आई०, वेतन रू0-10000, कार्य करने का स्थान- गाजीपुर, आजमगढ, मऊ तथा बलिया, एस० आर० वी० इण्डस्ट्रीयल एण्ड हास्पिटैलिटि सर्विसेस, कुल रिक्त 50, पद सुपरवाइजर, शैक्षिक योग्यता - हाईस्कूल इण्टरमीडिएट, वेतन-10000 5-ब्राइट फ्यूचर आरगैनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० कुल रिक्त - 31 पद - मार्केटिंग, शैक्षिक योग्यता स्नातक, वेतन रू0-15000, कार्य करने का स्थान - मऊ, रोजगार मेले में जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सेवायोजन पोर्टल की आई०डी० एवं पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉबसीकर का आई०डी० पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग करगें। किसी भी दशा में अभ्यर्थी ऑफलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पायेगें। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

