रोटरी क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार





मऊ । रोटरी क्लब मऊ नाथ भजन के 43 वे पद ग्रहण समारोह में नए अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर असगर अली सिद्दीकी एवं सचिव के रूप में दोबारा प्रदीप सिंह ने कार्यभार संभाला। इस दौरान रोटरी क्लब के गवर्नर अनिल अग्रवाल ने बरपुर मोहल्ले में नगर पालिका परिषद के पोखरे के सुंदरीकरण का जायजा लिया साथ ही मुख्य सड़क पर वृक्षारोपण किया यहां मंच पर दो गरीब बेटियों को शिक्षा के मध्य में साइकिल प्रदान किया तदोपरांत एक समाचार पत्र के पत्रकार को बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया। कार्यक्रम में अमर वाणी स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति का प्रस्तुति करके लोगों को आंसू गिराने पर मजबूर कर दिया।

शहर के रोडवेज स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को रोटरी क्लब मऊ के नए सत्र के पदाधिकारियों के पद पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में रोटरी क्लब 3120 के मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए रोटरी क्लब कृत संकल्पित है। कहा कि मऊ के रोटेरियन जितना कार्य कर रहे हैं सराहनीय है।मंडलाअध्यक्ष 3210 अनिल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है के द्वारा लगातार सामाजिक हितों के लिए कार्य किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को सेवा प्रदान करना चाहिए वह किसी क्षेत्र में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं ऐसी भावना से रोटरी ओतप्रोत है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहा कि बरपुर पोखरे का सुंदरी करण कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के गवर्नर अनिल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस दौरान छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में रोटेरियन शैलेंद्र मिश्रा ने स्वागत भाषण देकर सभी का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया गया।

पद ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सत्र 2021-22 डॉक्टर संजय सिंह ने अपने सत्र में कराए गए कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया वही उन्होंने अपने स्तर से अपने सत्र में कराए गए कार्यों को बताया । इस दौरान उनके साथ उनके सत्र के सचिव सचिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सत्र 2022 -23 के अध्यक्ष डॉक्टर असगर अली सिद्दिकी और सचिव प्रदीप सिंह का मंच पर आगमन हुआ। उनका कालर पहनाकर स्वागत किया गया। नवागत अध्यक्ष डॉक्टर असगर अली सिद्दीकी ने आने वाले समय में अपने द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के बारे में उल्लेख किया।  

पद ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सत्र 2021-22 डॉक्टर संजय सिंह ने अपने सत्र में कराए गए कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया वही उन्होंने अपने स्तर से अपने सच में कराए गए कार्यों को बताया । इस दौरान उनके साथ उनके सत्र के सचिव सचिंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सत्र 2022 -23 23 के अध्यक्ष डॉक्टर असगर अली सिद्दिकी और सचिव प्रदीप सिंह का मंच पर आगमन हुआ।उनका कालर पहनाकर स्वागत किया गया। नवागत अध्यक्ष डॉक्टर असगर अली सिद्दीकी ने आने वाले समय में अपने द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के बारे में उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रोटेरियन एससी तिवारी ने किया

कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन और कार्यक्रम के संयोजक शमीम अहमद ट्रेजर तेज प्रताप तिवारी, पुनीत श्रीवास्तव प्रतीक जायसवाल, शैलेंद्र मिश्रा ,शादाब अंसारी ,डॉक्टर अश्वनी सिंह, डॉ एच एन सिंह, डॉक्टर एम असलम डॉ राजीव वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मुख्तार अंसारी के किस करीबी शूटर का मकान ध्वस्त किया प्रशासन ने
जिलाधिकारी मऊ ने क्यों दिया फातिमा कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश >>