लोक कल्याण सेवा न्यास का मना तीसरा स्थापना दिवस





लोक कल्याण सेवा न्यास के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर देश के पहला *लोक कल्याण रत्न* दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम भैया जी को दिया गया जिसमें स्मृति चिन्ह के साथ ₹100000 अंग वस्त्र और एक आम का पौधा प्रदान किया गया !

लोक कल्याण रत्न प्राप्त करने के बाद डॉ आशीष भैया ने कहा की लोक कल्याण सेवा न्यास के द्वारा इस जनपद में ही नहीं पूर्वांचल में पर्यावरण को लेकर के बड़ा काम प्रारंभ किया है निश्चित रूप से आने वाले समय में इसका परिणाम हम सब को देखने को मिलेगा

पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अंग है, परंतु मानव में अपने स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की प्रवृत्ति ने पर्यावरण संकट की नई चुनौती को जन्म दिया है। कोविड-19 महामारी ने हमें साफ हवा की कीमत समझा दी है। पर्यावरण संरक्षण के निमित्त आमजन का सहयोग अनिवार्य हो गया है। आज मानव को हरित मानसिकता विकसित करने की आवश्यकता है। दैनिक कार्यों में प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग किया जाए, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाना चाहिए। किसान जैविक खेती करें। कम से कम उर्वरक व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए। प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास गमलों में छोटे-छोटे पौधे लगाएं। कम बिजली, कम पानी, कम गैस का प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में महती भूमिका निभा सकता है। प्रदूषण रोकने के लिए जलाऊ लकड़ी का उपयोग कम करना जरूरी है, जिसके लिए विद्युत शवदाह गृहों का उपयोग करना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कम दूरी तय करने के लिए साइकिल एवं अधिक दूरी तय करने के लिए सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को ठीक रखा जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरकेश सिंह जी ने कहा कि बिना सरकारी सहयोग के आम जनमानस को सक्रिय कर लोक कल्याण सेवा न्यास ने पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन को लेकर जनपद मे एक इतिहास रचा है मैं जनपद वासियों से आग्रह करूंगा कि लोग कल्याण सेवा न्यास के साथ जुड़कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दें !

कार्यक्रम में बच्चों ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कथक नृत्य के द्वारा गणेश वंदना और शंकरा शंकरा पर नृत्य कर उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम का कुशल संचालन युवा कवि पुरुषार्थ ने किया !

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत के अध्यक्ष मनोज राय हौसला प्रसाद उपाध्याय अरविंद सिंह बजरंगी सिंह बज्जू अशोक सिंह डॉक्टर एसएन खत्री डॉक्टर गंगासागर सिंह डॉ एस एन सिंह प्रोफ़ेसर सर्वेश पांडे प्रोफेसर सीपी राय आद्या प्रसाद मिश्रा नीलम सर्राफ जितेंद्र कुमार मोहन पांडे राजन वैदिक राजेश गोस्वामी संजीव जयसवाल संजय पांडे गणेश सिंह डॉक्टर योगेंद्र यादव लोक कल्याण सेवा न्यास के अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह संगीता द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में जनपद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने किन दवाओं की बिक्री एवं भण्डारण की सीमा की गई निर्धारित
जाने मऊ में कब होगा लोक अदालत का आयोजन >>