जाने पेंशन धारियों के लिए विकासखंडो पर क्यों लगेगा कैम्प

मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि वृद्धावस्था, दिव्यांगजन पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों का रिकॉर्ड आधार नंबर से लिंक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों का आधार लिंक नहीं हो पाया है, उनके लिए जनपद के सभी विकास खंडों में कैंप का आयोजन अलग-अलग तिथियों में किया जा रहा है। जिसमें दिनांक 05 सितंबर को विकासखंड कोपागंज, फतेहपुर मंडाव एवं मुहम्मदाबाद गोहना, दिनांक 06 सितंबर को विकासखंड परदहा, रानीपुर बडराव तथा दिनांक 07 सितंबर को विकासखंड रतनपुरा, दोहरीघाट एवं घोसी में किया जाएगा। जिसमें लाभार्थी अपना आधार कार्ड एवं पासबुक की छाया प्रति तथा मोबाइल नंबर ले जाकर आधार लिंक कराएं। उन्होंने बताया कि बिना आधार लिंक किए पेंशन मिल पाना संभव नहीं होगा। इसलिए कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

