शिक्षक दिवस के मौके पर स्टेशनरी पाकर बच्चे हुए गदगद

शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के कम्पोजिट विद्यालय अस्सी भवन में शिक्षक दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इसमें मुख्य रूप से नवीन लाइब्रेरी का उद्घाटन, बच्चों के लिए स्टेशनरी बैंक और साथ ही साथ समस्त बच्चों के लिए स्टेशनरी विद्यालय परिवार की तरफ से वितरित किया गया ।विद्यालय परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार सिंह के द्वारा विद्यालय परिसर में विद्यालय के अध्यापकों के स्वयं के प्रयास के द्वारा एक नई सुसज्जित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया श्रीमान बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को शिक्षक दिवस के मौके पर आशीर्वचन और अध्यापकों को निपुण भारत के लक्ष्यों को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए कहा गया । तदुपरांत उप जिलाधिकारी महोदया सुश्री शिप्रा पाल द्वारा विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा 8 तक के बच्चों को समस्त विषयों हेतु स्पेशनरी का वितरण किया गया एवं स्टेशनरी बैंक का उद्घाटन किया गया । उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वह आज इस प्रांगण में खुद को एक परिवार के रूप में पा रही हैं । उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और तदुपरांत विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया इस मौके कार्यक्रम2 का संचालन राम सेवक भारती एवं सुनीत कुमार यादव द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक श्री संतोष कुमार, ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, शिक्षक डॉक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य यादव, अशोक मौर्य, धीरेंद्र कुमार यादव, आनंद भारती सएवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

