प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर प्रकाश हॉस्पिटल में दिया जाएगा निशुल्क परामर्श





मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को को सेवा सप्ताह पखवारा मनाए जाने को लेकर प्रकाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर मनीष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रकाश हॉस्पिटल में 17 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा जिसमे पुरे सप्ताह तक प्रकाश  हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही मरीजों को सभी प्रकार की जांच में 50 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाएगी। मनीष राय ने बताया कि वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर नीतीश कुमार राय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पीके पांडे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यू पी मिश्रा जनरल सर्जरी डॉ बीके गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश सिंह महिला रोग विशेषज्ञ डॉ आरिफा आदिल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर फैसल मुख्तार के द्वारा मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार अंसारी की हुई पेशी
माहपुर निवासी मटरू यादव को न्यायालय ने भेजा जेल >>