ईट निर्माता समिति ने समस्याओं के निराकरण तक संचालन बंद रखने का किया आह्वान





मऊ। मऊ ईट निर्माता समिति की आवश्यक बैठक उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति व ऑल इंडिया ब्रिकस एंड टाइल्स के द्वारा पूर्व निर्देशित जीएसटी व अन्य समस्याओं को लेकर पूर्ण रूपेश  बंदी के संबंध में  हुई। जिसमें जनपद के समस्त भट्ठा स्वामियों द्वारा एकमत से समस्याओं  के निराकरण तक भट्टा बंद रखने का ध्वनि मत से समर्थन किया गया । इसी क्रम में जनपद में कोषाध्यक्ष का स्थान रिक्त होने से सर्वसम्मति से संजय कुमार सिंह मुन्ना को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष वीरभद्र सिंह द्वारा जीएसटी के संबंध में बताया गया कि 1% के स्थान पर 6% जीएसटी का भार अत्याधिक है जिसके निस्तारण तक हम हड़ताल के लिए विवश हैं महामंत्री कौशल कुमार राय द्वारा बंदी का पूर्ण समर्थित उदबोधन किया गया। इस क्रम में जनपद के भट्टा स्वामी उपस्थित रहे। जिसमें जितेंद्र सिंह, ओम प्रकाश राय, रामकरन राय, सूर्यकांत, गुड्डू मौर्या, प्रतीक सिंह अखिलेश मल्ल, चंदभान मौर्य, अख्तर, बलवंत, अमरनाथ, प्रेमचंद, अरुण, अब्दुल्ला, रिशु आदि उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< यूपी-112 की पीआरवी वाहन ने चोर को पकड़ा, कब्जे से लगभग 05 लाख रूपये कीमती जेवरात बरामद
प्रधानमंत्री  के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छाया प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर ले भाग- जिला सूचना अधिकारी >>