*नाव दुर्घटना में लापता बच्चे की तलाश जारी, बुलाई गई एन.डी.आर.एफ. की टीम





 

*नाव में कुल 17 सवार बच्चों में से 16 को सुरक्षित बचाया गया।*

 

उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना क्षिप्रा पाल ने बताया कि मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम बंदी घाट के पास टौंस नदी में दिनांक 19 सितंबर को सायं 4:00 बजे नाव दुर्घटना हो जाने से उसमें सवार 17 स्कूली बच्चों में से 16 को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाव में सवार मिजान पुत्र जुनैद, निवासी ग्राम बंदी घाट के तेज बहाव में बह जाने के कारण अभी तक उसको ढूंढा नहीं जा सका है। स्थानीय गोताखोरों द्वारा लापता बच्चे की तलाश में अब तक सफलता ना मिल पाने के कारण जिला प्रशासन ने मिजान की तलाश हेतु एन.डी.आर.एफ. की टीम बुला ली है जिससे बच्चे की तलाश की जा सके।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने कौन था वो रोमियो जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरकार के प्राथमिकता वाले योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश* >>