*रोजगार मेले के दौरान 68 लाभार्थियों ने किया प्रतिभाग 27 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

मऊ। जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर आई०टी०आई० कैम्पस सहादतपुरा मऊ में दिनांक 21 सितम्बर 2022 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 01 कंम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में कुल 68 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी लाभार्थियों में से प्रेरणा इनोवेटिव सलूशन प्रा०लि०, द्वारा 27 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन में कार्यालय के एम0आर0 प्रजापति, सेवायोजन अधिकारी सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें ।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

