लायंस क्लब मऊ ने आयोजित कराया निःशुल्क नेत्र चिकिस्तीय शिविर

शारदा नारायण अस्पताल में लायंस क्लब मऊ द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सीय शिविर अभियान कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन लायंस क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने किया। शिविर में जिसमे लगभग 60 लोगो को निःशुल्क परामर्श,आँख की जाँच,एव दवा वितरण की गयी। इसके इलावा 3 लोगो का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया की लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क कैंप शहर के बाकि हिस्सों में भी लगाया जायेगा जिससे लोगो को लाभ मिले और वो आसानी से अपनी आँखों की जांच करा सके। नेत्र चिकित्सक डॉ शुभम राय ने बताया की अगर किसी को देखने में परेशानी आती है, आंखों से कम दिखता है. धुंधला दिखाई देता है या फिर आंखों में रेखाएं नजर आती हैं तो तुरंत आंखों की जांच करानी चाहिए। इस मौके पर आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ एकीका सिंह ,मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह , हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार ,न्यूरो सर्जन डॉ रुपेश के सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

