जाने मऊ से चुनाव जीतते ही क्यों शुरू हो जाती है गाजीपुर के नेताओं की उल्टी गिनती

बुनकरों की नगरी मऊ का अंदाजा ही निराला है। और सियासत भी कई रंगों की है। चार विधान सभा और एक लोकसभा है। इस जिले ने प्रदेश से लेकर केंद्र की सरकार में मंत्री दिए तो वही नौकर शाही में बड़े बड़े पद के ओहदोदारो को भी दिया। लेकिन यहां की सियासत जैसे जैसे आधुनिकता की तरएफ बड़ी तो गैर जनपद के राजनीतिज्ञों को कबूल किया। मऊ की राजनीतिक जमीन से कई बार आजमगढ़, बलिया और गाजीपुर जनपद के रखने वाले नेताओं को प्रदेश से लेकर देश की सबसे बड़े सदन में मऊ की जनता ने भेजने का काम किया। आजमगढ़ जनपद के कुछ हिस्से को काट कर बना मऊ जिला और मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट में बलिया जनपद की एक विधानसभा होने की वजह से यहां के नेताओं को मऊ सूट कर गया और उनकी मौज हो गई। जितना प्यार मऊ की जनता ने आजमगढ़ और बलिया के राजनेताओं को दिया। उतना ही प्यार गाजीपुर जनपद के भी नेताओं को दिया । मगर मऊ से गाजीपुर का कोई भी भौगोलिक संबंध न होने की वजह से गाजीपुर के राजनेताओं को मऊ की जमीन सूट नही कर रही मऊ की जनता तो उन्हे जीता कर सदन में भेज रही मगर कानूनी जंजालों में ऐसे फस जा रहे है की सदन में रहने से ज्यादा जेल में रह रहे है। मऊ की सदर सीट से मुख्तार अंसारी कई बार विधायक बने लेकिन ज्यादा से ज्यादा समय उनका जेल में ही बीता और सजायापता हो गए ।वही विगत चुनाव में मुख्तार अंसारी ने मऊ विधान सभा की सदर सीट पर अपनी जगह अपने पुत्र अब्बास अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा और जीत मिली मगर आज अब्बास अंसारी जेल जाने के कगार पर खड़े है। तो वही मऊ की घोसी लोकसभा सीट से गाजीपुर जनपद के अतुल राय सांसद बन गए और और अतुल राय को भी सांसद बनते ही जेल जाना पड़ा और जेल में ही रहते हुए अतुल राय ने शपथ लिया।

