शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति व तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना मधुबन पुलिस द्वारा अमरनाथ, राजू निवासी निवासी लड्डूपुर, रमेश प्रसाद व दिलीप मौर्या निवासीगण रामपुर थाना मधुबन, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा विजय सिंह, मानवेन्द्र, परशुराम सिंह निवासीगण देवरिया बुजुर्ग थाना मुहम्मदाबाद, थाना घोसी पुलिस द्वारा हरेन्द्र चौहान, जयप्रकाश व जितेन्द्र चौहान निवासीगण लखनी मुबारकपुर, अमरजीत व बृजेश निवासीगण पकड़ी बुजुर्ग, अफसाना, सहनीला, फरजाना, रुमाना निवासीगण सुल्तानपुर थाना घोसी, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा अर्जुन सोनकर व दिनेश निवासीगण धर्मसीपुर व वारंटी अभियुक्त लालचंद पुत्र मिश्री, मनोज पुत्र लग्गन निवासीगण रानीपुर थाना रानीपुर व थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा इम्तियाज अहमद पुत्र समसुद्दीन निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

