नि:शुल्क खाद्य वितरण का उठाएं लाभ





 

मऊ। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्त्योद एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह जून, 2022 के सापेक्ष आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल तथा साबुत चने का निःशुल्क वितरण कराए जाने थे। उक्त के सम्बन्ध में कतिपय लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया जाना अवशेष है। उक्त के दृष्टिगत जनहित में वितरण दिनांक 03 अक्टूबर 2022 तथा 04 अक्टूबर 2022 को तिथि निर्धारित की गयी है।
माह जून, 2022 के सापेक्ष आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल तथा साबुत चने का निःशुल्क वितरण सम्पन्न होगा। यह वितरण माह जून, 2022 के सापेक्ष तेल, नमक एवं चना प्राप्त न करने वाले कार्डधारकों को चिन्हित कर उन्हें ई-पॉस के माध्यम से निःशुल्क सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त लाभार्थी अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< प्रकाश हॉस्पिटल में आयोजित हुआ मुख्य विकास अधिकारी का विदाई समारोह
विश्व हृदय दिवस पर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट ने निकलती जागरूकता रैली >>