मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना

मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर पुरानी पेंशन एवं सितंबर 2022 में सरकार द्वारा इंटरमीडिएट एक्ट में किए गए संशोधन एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षक नेताओं ने धरना दिया, धरना को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक है जिसे हम लेकर रहेंगे चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, उन्होंने कहा कि वेतन वितरण अधिनियम 1971 शिक्षकों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहां की शासन एवं विभागीय अधिकारियों के आदेश के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में समस्याएं लंबितथी, परंतु विभिन्न प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किए जाने की जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला अध्यक्ष ने बधाई दी उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कितदर्थ शिक्षकों का वेतन जो रोका गया है 2 दिनों में भुगतान कर दिया जाएगा इसके लिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को बधाई दी जिला अध्यक्ष ने कहा कि,पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान तत्काल नहीं हुआ तो पीड़ित शिक्षक धरना, अनशन, कार्यालय पर करेंगे, जिला मंत्री विनीत प्रताप राय ने शिक्षक नेताओं एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद का एकमात्र शिक्षक संगठन है जो शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण के लिए लगातार संकल्पित है, जिले के कोषाध्यक्ष मुस्ताक अली मंसूरी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहा है उन्होंने जनपद के शिक्षकों को धरना में सहयोग देने के प्रति आभार प्रकट किए, धरने को संबोधित करते हुए डॉक्टर संजयन त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई हमारी पहली प्राथमिकता है तदर्थ शिक्षकों का अद्यतन विनियमितीकरण एवं वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानित मानदेय दिलाने का संघर्ष जारी रहेगा, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें और अधिकारियों को भी चाहिए की अपने दायित्व का निर्वहन करें परंतु ऐसा नहीं करते, धरने को संबोधित करते हुए आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जय शंकर मिश्रा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो शिक्षकों की लड़ाई जनपद से लेकर प्रदेश तक लड़ रहा है आप विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुने आपकी लड़ाई सदन से सड़क तक होगी आजमगढ़ के जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानित मानदेय, सामूहिक बीमा की लड़ाई आजमगढ़ मंडल से फिर शुरू हो चुकी है जो 20 अक्टूबर को शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ में जोरदार आगाज करेगी,, वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह ने विस्तार से अनेक आंदोलनों एवं आने वाले समय में शिक्षकों को सजग प्रहरी के रूप में खड़े रहने की सलाह दी तभी हमारी उपलब्धियां यथावत बनी रहेंगी, दर्जनों शिक्षकों ने धरने को संबोधित किया अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन पत्र एवं जनपद की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया,,, इस अवसर पर प्रधानाचार्य अखिलेश विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह , अमरनाथ मिश्र गिरीश नारायण सिंह , जकाउल्लाह,बृजेश कुमार गिरी अभिषेक कुमार सिंह श्रीमती बीना गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह अनिल कुमार इंद्र भूषण पटेल रवि शंकर उपाध्याय कमलेश,राजेंद्र दुबारी, उदयवीर जी नरेंद्र कुमार सिंह जय प्रकाश सिंह लक्ष्मी जय प्रकाश सिंह लक्ष्मी शंकर यादव,आदि प्रमुख रूप से धरना को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिए

