मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने किया विकास भवन का निरीक्षण

मऊ। विकास भवन परिसर एवं कार्यालयों का नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिसर एवं कार्यालयों की साफ-सफाई तथा रख रखाव सुचारू रूप से करने को कहा। उन्होंने मत्स्य विभाग में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सहायक निदेशक मत्स्य रिचा चौधरी से जानकारी ली। विकास भवन परिसर में स्थित वनदेवी स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाई जा रही कैंटीन पर बन रहे सामग्री की जानकारी ली तथा कैंटीन स्वामी को निर्देश दिए कि बनाई जा रही सामग्रियों में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, परियोजना निदेशक एवं जितेन्द्र सिंह स्टोनो उपस्थित रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

