सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के दिए निर्देश





 

 मऊ। जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडेय के साथ महीने के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना मोहम्मदाबाद गोहाना में जन सुनवाई की। जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस पर आई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। कुछ मामलों के पूरी तरह निस्तारण न होने पर उन्होंने संबंधित लेखपालों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं उसके संपूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ शिकायतें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भी थी जिसके संबंध में अभी तक कार्रवाई ना होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को तत्काल मौके पर जाकर पुलिस के सहयोग से अवैध कब्जा खाली कराने के निर्देश दिए।उन्होने एक-एक करके सभी शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी एवं मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी शिकायतो के निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ मामलों में पुलिस एवम् लेखपाल की संयुक्त टीम को तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर रवाना भी किया। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों एवं पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर थानों पर आने वाली राजस्व एवं अन्य सभी शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करे, जिससे दोनों पक्ष निस्तारण से संतुष्ट हो।

        इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय के अलावा उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना एवं सी.ओ. मोहम्दाबाद गोहाना तथा संबंधित थाने के सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< धान क्रय केन्द्रों पर धान की बिक्री हेतु किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
जाने मऊ में क्यों दर्ज हुआ डॉक्टर ए एन एम आशा कार्यकत्री के विरुद्ध मुकदमा >>