जल्द नही बनी सड़क तो होगा आंदोलन -धर्मेंद्र सिंह

बरलाई से धावरियासाथ तक खराब सड़क को लेकर सोमवार को कुर्थीजाफरपुर के स्थानीय लोगों ने धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को पत्रक सौंपा और मांग की कि बरलाई से धवरियासाथ व सरवा से कोटवा कोपड़ा मार्ग का निर्माण तत्काल नहीं शुरू किया गया तो आंदोलन किया जाएगा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बरलाई धवरियासाथ मार्ग खराब होने की वजह से कुर्थी जाफरपुर नगर पंचायत के लोगों का जनपद मुख्यालय से संपर्क कट गया है एवं राहगीरों के ऊपर हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों एवं नगर पंचायत के लोगों में काफी रोष है अगर जल्द से जल दोनों सड़कों का निर्माण नही शुरू किया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर त्रिभुवन भारती, चंदन चौबे, पांचू राम, राजेश कुमार, संतोष सिंह,आशीष उदय भान यादव,सर्वेश प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

