मऊ में दो लाख रुपए की हुई छिनैती

मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक से एक व्यापारी द्वारा निकाले गए ₹200000 मुंशीपुरा ओवर ब्रिज पर से मोटर साइकिल सवार उड़ा ले गए बताया जाता है कि टीवीएस एजेंसी के मालिक शादाब अंसारी ने अपने मैनेजर खुर्शीद को पैसा निकालने के लिए स्टेट बैंक में भेजा था खुर्शीद जैसे ही स्टेट बैंक से पैसा निकालकर मोटरसाइकिल से टीवीएस एजेंसी जा ही रहे थे कि मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के ऊपर दो बाइक सवार दोनों तरफ से आए और झपट्टा मारकर ₹200000 नगद रुपए से भरा बैग उड़ा ले गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और जांच में जुटी
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

