दूसरे के कामों को अपनी उपलब्धियां बताती है सरकार-राजीव राय

सड़क और विकास के मुद्दों को लेकर नगर पालिका चुनाव में उतरेगी समाजवादी पार्टी । बलिया में विधायक के ऊपर हुए मुकदमे और पुलिस के रवैये से नाराज है समाजवादी पार्टी, देगी जवाब ।
राजीव राय राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने प्रेस वार्ता करते हुए सरकार के विकास के नाम पर रूके हुए कामों की खोली पोल । वहीं उन्होंने कहा कि सरकार किसान, मजदूर, छात्र, बुनकर के साथ खिलवाड़ कर रही है बीजेपी सरकार । 5 सालों में सरकार ने कोई काम नहीं किया, केवल दूसरे के कामों की उपलब्धियां गिनाते रहे । मऊ जनपद में तमाम ऐसी सड़कें हैं जो आज भी टूटी हुई हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं जहां पर डॉक्टर, दवाइयां और मूल सुविधाओं से स्वास्थ्य विभाग दूर है और जनपद में जनता के तमाम ऐसे मुद्दे हैं जो पूरे नहीं हो रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि बलिया में हुए सपा के विधायक के साथ पुलिस की झड़प की सपा पूरी तरह से निंदा करती है । जो भी विधायक के पक्ष में कहना होगा, जो भी आवाज उठानी होगी समाजवादी पार्टी हर जगह विधायक के साथ खड़ी है और
इसका पूरा जवाब भी देगी समाजवादी पार्टी । यह कोई पहला मामला नहीं है कि समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ हो रहा है कुछ दिन पहले अयोध्या में भी पुलिस वालों के ऐसे ही दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया था । वहीं तमाम मुद्दों को लेकर उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उन वादों से भटक गई है । आने वाले नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी दमखम के साथ अपने प्रत्याशी और अपने उम्मीदवारों का प्रचार करेंगी और लड़ेगी ।
सपा प्रवक्ता ने ओमप्रकाश राजभर पर कहा कि बीजेपी से इतनी नजदीकी और सपा से दूरी । ये सिर्फ और सिर्फ बीजेपी के लिए लायबिलिटी ही बनकर रह जाएंगे ओमप्रकाश राजभर और राजभर समाज इनके चरित्र से परिचित हो चुका है राजभर समाज जाग चुका है अब राजभर समाज धोखा नहीं खाएगा।
वहीं साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव देवनाथ यादव नन्हकू राजभर आलोक यादव,विनोद दुबे, उमाकांत यादव, प्रभात राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

