प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ के जिला/मण्डल की टीम का होगा चयन

मऊ। जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि खेल निदेषालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2022 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बाराबंकी में एवं प्रदेशीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 से 20 नवम्बर, 2022 तक डा0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल ट्रायल्स दिनांक 18 नवम्बर, 2022 को डा0 भीराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा। तथा सब-जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 14 नवम्बर, 2022 को प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालिका फुटबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01जनवरी 2005 से 31 दिसम्बर 2007 के मध्य होनी चाहिए एवं सब-जूनियर बालक/बालिका जूडो खिलाड़ियों का जन्म वर्ष 2008, 2009 और 2010 का होना चाहिए। आयु के सम्बन्ध में विद्यालय/संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं पात्रता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक बालिका फुटबाल खिलाड़ी एवं बालक/बालिका जूडो के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित कर सकतें हैं।

