सपा नेताओं ने मनाया नेताजी की जयंती

मऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक ,भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती जिला पार्टी कार्यालय पर नि वर्तमान ज़िला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव जी की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ता के बीच सादगी से मनाई गई स्वर्गीय नेताजी के जयंती पर सपा जनों द्वारा रक्तदान किया गया, कई कुंटल फल और दूध और कम्बल सदर अस्पताल व महिला अस्पताल अन्य स्थानों पर वितरण किया गया। स्वर्गीय नेता जी की जयंती के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष। श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि माननीय स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जनपद के सैफई गांव में हुआ था उनके माता का नाम मूर्ति देवी तथा पिता का नाम सुधर सिंह यादव था स्वर्गीय नेताजी पांच भाई थे यह बचपन से ही बहुत मेधावी छात्र से 12 वर्ष की उम्र में इन्होंने जुल्म ज्यादती के विरोध में थाने का घेराव किया था जिस पर इनको जेल जाना पड़ा। जिसके कारण साथ में पढ़ने वाले छात्रों ने इन्हें नेताजी के नाम से पुकारने लगे जो बाद में नेताजी के नाम से मशहूर हो गए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वही इटावा जनपद के एक थाने में मां और बेटा को दरोगा ने एक कमरे में नंगा करके बंद कर दिया जिस पर क्रोधित होकर मुलायम सिंह यादव ने बहुत बड़ा आंदोलन किया जिसमें। कई जाने गइ नेताजी को कई वर्षों जेल में रहना पड़ा लेकिन जुर्म जाति से उन्होंने समझौता नहीं किया । स्वर्गीय नेता जीने संदेश दिया कि कहीं पर जुर्म जानती हो तो झुकना मत कभी स्वाभिमान से समझौता मत करना इसके लिए जेल क्यों ना जाना पड़े जिसके संदेश पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा ने नारा दिया कहीं भी जुल्म ज्यादती हो तो बोल मुलायम हल्ला बोल का नारा दोगे तो शरीर में एनर्जी पैदा होगी और लड़ने की छमता आजाएगी तब से कार्यकर्ताओं ने ज्यादती होने पर बोल मुलायम सिंह हल्ला बोल का नारा बुलंद किया स्वर्गीय नेता जी उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री देश के रक्षा मंत्री रहे जिन्होंने अपने कार्यकाल में जो फैसला लिया वह ऐतिहासिक रहा पहले सेना में शहीद होने पर उनके घर केवल एक टोपी भेज दी जाती थी नेताजी ने फैसला किया की सेना में ज्यादा लोग गरीब परिवार के आते हैं और उनके मरने के बाद परिवार बेसहारा हो जाता है उन्होंने अलग से शहीद होने पर 1000000 दस लाख रूपया तथा राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का शव उसके पैतृक घर पर ले जाकर सम्मान किया वही उत्तर प्रदेश में बहुत से बड़े बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए जिसके लिए देश प्रदेश जन-जन लोग नेताजी को जानने लगे पूरे हिंदुस्तान में मुलायम सिंह यादव पैदा होना बहुत मुश्किल है स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी नौजवानों, गरीबों ,मजलुमो के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन कर उभरे जिन के निधन पर हिंदुस्तान मैं जितना जनसैलाब शोक संवेदना देने उतरा था उतना आज तक किसी राज नेता के लिए नहीं उतरा ।स्वर्गी नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के जयंती पर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सपा जनों ने रक्तदान किया जिसमें जिला सचिव विजय यादव जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सदस्य नसीम खान, विधानसभा अध्यक्ष मधुबन चंद्रकांत मौर्य अनद्रिका प्रसाद यादव ,दुर्वासा यादव , अम्मान अहमद विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहाना ,राजेश यादव जिला पंचायत सदस्य आदि ने रक्तदान कर नेताजी की जयंती मनाई इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र यादव ने कई कुंटल दूध मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर वितरण के लिए इकट्ठा किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु पूर्व जिला अध्यक्ष अरशद जमाल जिला उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा जिला महासचिव खुद्दुस अंसारी जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान हाजी इरफान राजेंद्र यादव चेयरमैन सैयद पालकी, आबिद अंसारी अजहर फैजी, रामाधार यादव रामधनी यादव पूर्व महासचिव, सीता राम कुशवाहा अरशद रियाज़, इंतेखाब आलम, जियाउल्लाह अंसारी, तय्यब पालकी,रामप्रकाश यादव, अब्दूल कादिर, अकील अंसारी, मुख्तार हुसैन आदिनेता उपस्थित थे।

