गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश अब 28 नवंबर को

मऊ। वर्ष 2022 हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाशो में दिनांक 24.11. 2022 को गरुतेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत अवकाश घोषित किया गया था। परन्तु शासन में ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरुतेगबहादुर साहिब जी, सिंघा वाली गली, यहियागंज, लखनऊ से प्राप्त प्रत्यावेदन / संस्तुति के आधार पर शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर दिनांक 24.11.2022 के स्थान पर अब दिनांक 28.11.2022 को कार्यकारी आदेशों के अर्न्तगत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अतः शासन के निर्देश के क्रम में गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस दिनांक 24.11.2022 (गुरुवार) के स्थान पर अब दिनांक 28.11.2022 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

