पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन





 

मऊ। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि खेल निदेषालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा दिनांक 03 दिसम्बर, 2022 को जिला स्तरीय जूूनियर बालक वालीबाल एव जूनियर हॉंकी बालिका प्रतियोगिता का आयोजन डा0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में जूनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी / टीमें प्रतिभाग कर सकती हैें। प्रविश्टि निःशुल्क है। वालीबाल टीम में खिलाड़ियों की संख्या 11 एवं हॉंकी बालिका टीम में खिलाड़ियों की संख्या 15 की होगी । शासन के निर्देषानुसार उक्त प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों के खिलाड़ियों को रू0 500 एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को रू0 400 प्रति खिलाड़ी की दर से नगद पुरस्कार की धनराषि खिलाड़ियों के बैंक खातों में भेजी जायेगी।

उक्त जूनियर बालक वालीबाल एवं जूनियर बालिका हॉंकी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी / टीमें अपने आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक की छायाप्रति के साथ दिनांक 03 दिसम्बर , 2022 को प्रातः 9:30 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में जमा करें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने किन लोगो से थी शांति भंग होने की आशंका
मऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता जाने क्या >>