सीबीएसई द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल का रहा जलवा

मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल घोसी में आज प्रातः छात्रों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिस में सीबीएसई द्वारा जनपद कौशांबी में आयोजित क्लस्टर खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया, जनपद कौशांबी में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल घोसी के छात्र आलोक यादव ने लम्बी कूद में सिल्वर मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया । इस मौके पर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव ने छात्रों का प्रोत्साहन कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया, तथा स्कूल के डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया, स्कूल के प्रबंधक रामलखन यादव ने बच्चों को मेडल एव पुरस्कार प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया । बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत छात्रों को बधाई देते हुए विद्यालय के पाधनाचार्य संजय राय ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेने हेतु जागरूक किया ।
इस मौके पर पीटीआई सतीश यादव, राकेश भारद्वाज, राजन राय, अमित सिंह, अशोक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव एवं अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

