शहरी गरीबों के लिए लिए गृह आश्रय में रहने की व्यवस्था

*विषम परिस्थितियों में बस, टैक्सी, व ट्रेन छूट जाने पर यात्रियों को भी शेल्टर होम में ठहरने की व्यवस्था*
*आश्रय गृह में ठहरने वाले व्यक्तियों को देना होगा अपना पहचान पत्र*
मऊ। परियोजना अधिकारी डूडा डॉक्टर ददन कुमार ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल अन्तयोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजनान्तर्गत जनपद की नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन में (महिला/पुरूष) के ठहरने हेतु एक आश्रय गृह का निर्माण सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, मऊ में कराया गया है। जनपद के समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति रात्रि में ठण्ड में घर से बाहर, फुटपाथ व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सोता हुआ मिले तो उसे रात्रि विश्राम हेतु रूकने वाले आगुन्तकों को आश्रय गृह तक पहुंचाने में मदद करें।
उन्होंने बताया कि आश्रय गृह में ठहरने की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क है। आश्रय गृह 24 घण्टे लगातार संचालित रहेगा।
आश्रय गृह में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
आश्रय गृह में प्रत्येक व्यक्ति के लिए 01 बेड, गद्दा, चादर, कम्बल व अन्य मूलभूत सुविधाये उपलब्ध है। आश्रय गृह में भूतल में पुरुषों व प्रथम तल में महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है।
आश्रय गृह में ठहरने वाले प्रत्येक लाभार्थी को अपना पहचान पत्र (राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड) प्रस्तुत करना होगा। यदि बेघर व्यक्ति के पास पहचान पत्र नहीं है तो ऐसी दशा में केयर टेकर उसकी फोटो मोबाइल से खींचकर तिथिवार संरक्षित करेगा तथा उपस्थिति रजिस्टर में उसकी पहचान पत्र के स्थान पर फोटों तथा उसका पता एवं मोबाइल नं० अंकित करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अपरिहार्य कारणों से किसी परिवार कि बस, टैक्सी व ट्रेन छूट जाने पर उक्त परिवार भी शेल्टरहोम में परिवार के साथ निवास कर सकतें है।
परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि शेल्टरहोम के मो0 नम्बर 8573002300, 7052152476, 9415019870 पर संपर्क कर सकते हैं।

