शारदा नारायण हॉस्पिटल द्वारा आयोजित किया गया निशुल्क कैंप

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती जनपद मऊ और शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज दक्षिण टोला में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में कुल 156 लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल, हीमोग्लोबिन ,सास की जांच किया गया तथा उन्हें डॉ संजय सिंह एवं बाल रोग विशषज्ञ डॉ रेहान द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ दवा भी वितरण किया गया।इस अवसर पर संघ प्रान्त प्रचारक श्री अजय जी व जिला प्रचारक श्री राममोहन जी ने शारदा नारायन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय सिंह के इस प्रकार के चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंशा किये।इस अवसर पर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए डॉ संजय सिंह ने कहा कि ब्लड प्रेशर व मधुमेह से बचने के लिए आपको निरन्तर जांच करना चाहिए।अंत मे डॉ संजय सिंह ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री टुन्ना सिंह को माल्यार्पण कर समान्नित किये तथा उन्होंने कहा कि ऐसे गरीब मरीज़ जिनके पास आयुष्मान कार्ड भी नही है उनका भी इलाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती द्वारा निःशुल्क शारदा नारायण हॉस्पिटल में किया जायेगा।
इस मौके पर डॉ रेहान , नगर कार्यवाह सुनील, नगर सेवा प्रमुख प्रशांत रत्नम, नगर प्रचारक अभिनंदन, जिला सेवा प्रमुख अरविंद कुमार आर्य, दीपू सिंह,अवधेश सोनकर, सौरभ बरनवाल,मनीष शर्मा, अजय यादव,प्रदीपआदि उपस्थित रहे।

