रानीपुर के पलिया में एक बार फिर हुई चोरी





रानीपुर मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया रकबा मोड़ पर शनिवार की रात चोरों ने दो गुमतियों का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। भुसुवा गांव निवासी निरपत राम पान की दुकान व पलिया निवासी स्वामीनाथ रकबा मोड़ पर अंडा की दुकान किए हैं। रोज की भाँती दोनों दुकानदार 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात में चोरों ने निरपत की दुकान से लगभग 300 रुपये के सिक्के व पुकार,कमला पसंद,सिगरेट,सुपारी आदि समान व स्वामीनाथ की दुकान से लगभग 1000 रुपये सहित सहित 5 पत्ता अंडा लेकर फरार हो गए । इसकी जानकारी दोनों दुकानदारों को रविवार की सुबह हुई। सूचना पर रानीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जायजा लिया। घटना की तहरीर दोनों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रानीपुर थाने में दे दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< युवाओं को शिखर पर पहुंचाने में तत्पर नेहरू युवा केंद्र*
जाने मऊ में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने क्या कहा >>