कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में जाने कैसे हुई 5 लोगों की दुखद मृत्यु





 

*जिलाधिकारी ने आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

मऊ। मंगलवार की  शाम 8:30 से 9:00 के बीच कोपागंज थाना के शाहपुर गांव में एक मकान में आग लगने से 5 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की गुड्डी राजभर पत्नी रमाशंकर अपने तीन बच्चों क्रमशः अभिषेक उम्र 12 साल, दिनेश उम्र 10 साल, अँजेश उम्र 6 साल के साथ पिछले 5 वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।कुछ दिन पहले से ही उनकी बहन की एक  पुत्री चांदनी उम्र 14 साल भी उनके साथ यहां रह रही थी। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि खाना बनाने के चूल्हे से पूस से बने मकान में लगी आग के कारण इन पांचों लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे सहित अन्य सभी अधिकारी पहुंच गए । जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए आपदा के तहत प्रत्येक मृतक को ₹4 लाख की सरकारी सहायता तहसील स्तर से प्रदान करने के निर्देश दिए। घटना के कुछ देर बाद डीआईजी आजमगढ़ मंडल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल सारी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< प्रकाश हॉस्पिटल पर केंद्रीय मंत्री ने किया रक्तदाताओं को सम्मानित
एकीकृत कोविड़ कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।* >>