विशेष सचिव ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का किये निरीक्षण

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) रेशम विभाग उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव नागेंद्र सिंह पटेल ने क्वॉरेंटाइन सेंटर बरामदपुर पीजी कॉलेज का शनिवार क्वॉरेंटाइनको निरीक्षण किया । निरीक्षण में उन्होंने भोजन बनाने साफ सफाई एवं क्वॉरेंटाइन सेंटर को पूरी तरह से सैनिटाइज करने का अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया । उन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लगाई गई पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य कर्मचारियों को मास्क लगाकर क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों से बात करें एवं दूरी का विशेष ध्यान रखें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों का देखभाल करें । क्वॉरेंटाइन सेंटर में भोजन बनाने के लिए लगाए गए कर्मचारियों को मेनू के अनुसार भोजन बनाने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का कर्मचारियों को निर्देश दिया उन्होंने पूरे क्वॉरेंटाइन सेंटर को प्रतिदिन सैनिटाइज करने का भी कर्मचारियों को कड़ा निर्देश दिया और उन्होंने प्रवासियों मजदूरों को दूरी बनाने के साथ-साथ भोजन में किसी भी प्रकार की कमी ना आए इसके लिए उन्होंने किचन सेंटर का देखभाल कर रहे कर्मचारी को निर्देश दिया इस अवसर पर एसडीएम डॉ सीरियल सोनकर तहसीलदार संजीव कुमार यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ ए पी सिंह सप्लाई स्पेक्टर आनंद कुमार यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वह चिकित्सक उपस्थित रहे ।

