सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

*मऊ*। पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के निर्देशन में सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर लगातार निगरानी के क्रम दिनांक 27.03.2020 सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर किसी अज्ञात द्वारा विजय सिंह के नाम से बना फेसबुक आईडी से विशाल सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के माता पिता अभ्रद भाषा का प्रयोग करना व साथ ही साथ जनपद के उच्चाधिकारीगणों को आपतिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुये पोस्ट किया गया जिस पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने के क्रम में थाना सरायलखन्सी में मु0अ0सं0 135/2020 धारा 188, 504,506 भादवि 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी व साइबर सेल टीम द्वारा अभियुक्त के बारे में डिजीटल साक्ष्यों व सुरागरसी पतारसी के माध्यम में साक्ष्यों को एकत्रित किया गया तो पाया गया कि उक्त कथन को विजय सिंह के नाम से बना फेसबुक आईडी से करने वाला अभियुक्त का नाम *बृजेश कुमार सिंह पुत्र स्व कमला सिंह निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ* द्वारा पोस्ट किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सरायलखन्सी/साइबर सेल टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियोग में धारा 189, 505,507,509,294 भादवि की बढ़ोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।

