विधायक राम अचल राजभर पहुंचे शाहपुर और फिर जाने क्या कहा

मऊ। समाजवादी पार्टी के नेता विधायक पूर्व मंत्री राम अचल राजभर कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर में हुई 5 लोगों की जलकर निर्मम मृत्यु से दुखी होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देशन में मौके पर पहुंचे पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाया एवं पीड़ित परिवार के सदस्य को रुपए डेढ़ लाख नगद सहयोग की राशि दिया । राम अचल राजभर ने प्रेस वार्ता संबोधन में कहा कि प्रथम दृष्टया यह साजिश लगती है इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए जिन लोगों की निर्मम हत्या हुई है उनको न्याय दिलाने का पार्टी पूरा का पूरा प्रयास करेगी। वही सवालों के जवाब में श्री राजभर ने कहा कि निकाय चुनाव को टालना एवं पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करना भाजपा सरकार की एक साजिश है। वह संविधान को समाप्त करना चाहती है भाजपा की सरकार हमेशा पिछड़ों की विरोधी रही है उसके हक पर डाका डाला है। सरकार अपने साजिश को छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का नाम ले रही है जिसको प्रदेश की जनता खूब समझती है उनका चरित्र और चेहरा उदगार हो चुका है यदि चुनाव समय से हो गया तो भाजपा बुरी तरह से धराशाई हो जाएगी श्री राजभर ने कहा कि पिछड़ों को आरक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी गंभीर है वह सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी और सड़क पर उतर कर आरक्षण बचाने के लिए आंदोलन भी करेगी पार्टी का नेतृत्व जैसे ही आदेश मिलता है पार्टी कार्यकर्ता ईट से ईट बजा देंगे। अंत में ज़िला पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी की माता के निधन पर पार्टी की तरफ से शोक सभा में समलित होकर दो मिनट का शोक व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राम हरी चौहान जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव जिला महासचिव कुददूश अंसारी जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, अल्ताफ अंसारी, पंकज ऊपाध्य, राजेश यादव, मिठ्ठू राजभर, तय्यब पालकी, अरशद जमाल, आबिद अख़्तर, विजय यादव,अनिल यादव, राजेश दुबे, मनोज यादव,धर्मेंद्र यादव बिहारी,राम नगीना कवि,आदि नेता मौजूद रहे।

