शारदा नारायन एकेडमी ने स्टेडियम इलेवन को 28 रनो से हराया





 

  मऊ। डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोटर््स स्टेडियम भूजौटी मऊ में आयोजित शारदा नारायन क्रिकेट टूर्नामेन्ट में शारदा नारायन एकेडमी बनाम स्टेडियम इलेवन के बीच मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा नारायन एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट गवा कर अभिनव के 38 रन के पारी के बदौलत 150 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में स्टेडियम इलेवन महज 122 रन पर ढेर हो गई। शारदा नारायन एकेडमी के तरफ से शिवांश सोमवंशी नें बेहतर बालिंग करते हुए 5 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए और 1 मेडन ओवर डाला उन्हे मैन आफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिडाअधिकारी श्री मुकेश साबरवाल, मऊ नाथ भंजन क्रिकेट एशोसिएसन के चेयर मैन डा0 संजय सिंह,डा0 सुजीत सिंह ,डा0 एकिका सिंह,डा0 मधुलिका सिंह,हामिद,प्रदिप, मनीष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने कमलेश राय उर्फ चुन्नू राय एवं उसके रिश्तेदारों की 4.74 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क करने के दिये आदेश*
स्टेडियम एलेवेन ने रोमांचक फाइनल मैच में टीसीए को हराया* >>