बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष , वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को बुधवार को बार के लाइब्रेरी हाल में बार के एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य अरूण कुमार त्रिपाठी रहे व जनपद न्यायाधीश रामेश्वर की अध्यक्षता व पूर्व एम एल सी दयाराम पाल की सह अध्यक्षता में शपथ दिलाई गई। समारोह मे सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बार की गरिमा व बार हित में बिना पक्षपात के कार्य करने
की शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण करने वालो में अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार अश्क व महामंत्री पद पर हरिद्वार राय ,साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर सुनित कुमार श्रीवास्तव, अवनीश कुमार गौतम कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशान्त कुमार त्रिपाठी व सयुंक्त मंत्री 3 पदों के लिए नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार राय,लल्लन भारद्वाज , तथा कोषाध्यक्ष पद पर केदार नाथ गोंड़ तथा कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पदों पर मनोज कुमार सिह, हरिश्चन्द्र चौहान,युसुफ खान, राजेन्द्र प्रसाद व तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर मनीष चन्द्र श्रीवास्तव , दिलीप कुमार पाण्डेय, राजेश चौधरी,उमेश कुमार सिंह,सर्वेश प्रजापति ने शपथ लिया। वहीं बार के निवर्तमान अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल व महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभ कामनाएं दिया । इस अवसर पर प्रधान प्रधान न्यायाधीश मुहम्मद रिजवानुल हक, ए डी जे अशोक कुमार,राजबीर सिंह, दिनेश चौरसिया ,अभिनय मिश्रा, मोटर दुर्घटना अधिकरण के न्यायाधीश अनिल कुमार वशिष्ट,सी जे एम फरुख इनाम सिद्दीकी जे एम अमित मणि त्रिपाठी तथा संतोष वर्मा ,शैलेश सिंह ,उत्कर्ष सिंह, अमित कुमार यादव तथा राजेन्द्र राय ,गनी अहमद नोमानी,विजय बहादुर पाल ,राम इकबाल सिंह ,प्रह्लाद राम देवेंद्र सिंह ,फ़ते बहादुर सिंह ,सतेंद्र राय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

