ए0एफ0सी0 महिला फुटबाल दिवस के अवसर पर महिला फुटबाल मैत्री मैच का आयोजन





 

 मऊ।   ए0एफ0सी0 महिला फुटबाल दिवस के अवसर पर  ए0एफ0सी0 महिला फुटबाल मैत्री मैच का आयोजन डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोटर््स स्टेडियम, मऊ में किया गया। आज का मैच शारदा नारायण फुटबाल एकेडमी, बेल्थरा रोड, बलिया एवं डी0एफ0ए0, मिर्जापुर के मध्य खेला गया । जिसमें शारदा नारायण फुटबाल एकेडमी ने मिर्जापुर को 1-0 गोल के अन्तर से पराजित किया । इसके पूर्व जूनियर बालकों का भी एक मैच स्पोटर््स स्टेडियम, मऊ एवं कोपागंज, के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम, मऊ की टीम ने कोपागंज को 1-0 से पराजित किया। बालिकाओं में प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शारदा नारायण एकेडमी की सारिकता रहीं। एवं बालकों में स्टेडियम के दिव्यांश सिंह (अंश) मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। बालक वर्ग के मैच का उद्घाटन श्रीमती निशी सब्बरवाल, के द्वारा किया गया। बालिका वर्ग केे मैच का उद्घाटन सिटी मजिस्ट््रेट , मऊ श्री नितीश सिंह के द्वारा किया गया । मैच का पुरस्कार वितरण डा0 संजय सिंह, एवं डा0 एकिका सिंह, शारदा नारायण हास्पिटल, के द्वारा किया गया। विजेता व उपविजेता की ट््राफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों को श्री अश्वनी सिंह,डा0 अमित सिंह, एवं श्री राकेश तिवारी के द्वारा प्रायोजित किया गया । कार्यक्रम संचालन श्री ओमेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, हॉंकी, मऊ के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत श्री मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, केे द्वारा किया गया । आयोजन सचिव श्री साबिर खान रहे। उक्त अवसर पर आजमगढ़ फुटबाल संघ के सचिव, मास्टर सेराज, श्री आबिद अख्तर जी, श्री हाजी मुनौवर, फुटबाल सचिव, मऊ, इरशाद, इरशाद अहमद, हारून, राजीव कुमार जायसवाल, भुपेन्द्र वीर सिंह, जैनुल आबदीन, संगीता सिंह, रीमा यादव, मोईन अली, आशा, तुफैल, मिर्जापुर, राम प्रकाश यादव, प्रेमचन्द, हामिद, अशोक यादव, सहित काफी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अन्त में मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। 

 

                       



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< चोरी की 06 मोटरसाईकिल के साथ एक शातिर गिरफ्तार
जयंती पर याद किए गए मऊ के जनक पूर्व मंत्री कल्पनाथ राय >>