जल जीवन मिशन के अंतर्गत एम एल सी ने वितरित किया टूल किट

जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत आदि शक्ति कॉलेज मऊ में का जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत से चयनित 13 तकनीकी कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथ विक्रांत सिंह रिशु विधान परिषद सदस्य - मऊ एवम आजमगढ़ ) विष्टि अतिथि अधिशासी अभियंता जल निगम श्री एम0 ए0 किड़वई* जी के साथ जल निगम विभाग के ए0 ई0 सिबतुल्लाह जी एवम डी0 सी0 साहब ,भरत सिंह ,तेजप्रताप सिंह जी ,पिंटू गौंड ,गुड्डन सिंह जी ,अजय चौधरी जी ,( आशीष सिंह जी ,विशाल सिंह जी एवम सौरभ सिंह सन्नी जी )* ने बताया की हर हाथ को काम मिले इस लिए तकनीकी कर्मियों को शासन स्तर से टूल किट भी प्रदान किया आ जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि उन सभी को रोजगार से जोड़ते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 13 लोगों को जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य प्रदान किया जाएगा ।तकनीकी कर्मी प्रशिक्षित होकर , टूल किट प्राप्त कर अपने आय में वृद्धि करें तथा स्वरोजगार की तरफ बढ़े और अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सके यह शासन की मंशा है । आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए शासन इनको तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ हर हाथ को कौशल मिले और वह अपने परिवार को अच्छे से रख सके, जीवन यापन अच्छा कर सके , इस उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित है । प्रशिक्षण में माननीय प्रमुख , खंड विकास अधिकारी महोदय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के 13 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिलाकर टूल किट का वितरण किया गया। पूरी तरह से पारदर्शी रूप में प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिससे लाभार्थियों / तकनीकी कर्मियों को बेहतर लाभ मिल सके.। सरकार की मंशा है कि हर गांव में जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब पानी की टंकियों की लग रही है उस से रिलेटेड सभी तरह के कार्य यह तकनीकी कर्मी कर सकें । *पंप ऑपरेट , टेक्नीशियन, प्लंबर, मोटर मकैनिक, फ़िटर, राजगीर* आदि के काम हो यह सब इन को बताया जाएगा और इन के माध्यम से ग्राम पंचायतों में जल की सभी सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु कार्य लिया जाएगा।शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा उसकी समुचित ब्यवस्था का कार्य इनके द्वारा किया जाएगा

