*04 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आई0टी0आई0 पास अभ्यर्थियों का होगा केंपस सलेक्शन*





 

 

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ संजीव कुमार जैन ने बताया कि 04 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे से 04:00 बजे तक सुजकी मोटर्स गुजरात द्वारा कैम्पस सलेक्सन का आयोजन किया जायेगा। जिसमे अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष तक तथा व्यवसाय- फिटर, टर्नर, बेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, पी०पी०ओ०, मशीनिष्ठ, टैक्टर / डीजल मैकेनिक, मोटरमैकेनिक, पेन्टर जनरल, आटो मोबाईल (सी०ओ०ई०) के आई०टी०आई० उत्तीर्ण का वर्ष 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 के पुरुष अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा। इसमे अभ्यर्थी को बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो, मैट्रिक व आई0टी0आई0 पास का प्रमाण पत्र की छाया प्रति / मूल प्रति के साथ सम्मलित होगे। चयनित अभ्यर्थी को रू०-21000.00 प्रतिमाह समस्त देयको सहित दिया जायेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नोडल अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण
सपा नेताओं ने किया पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का स्वागत >>