चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान टड़वा चौबेपुर मोड से स्वामीनाथ भारती पुत्र मूलचन्द्र राम निवासी टेकई थाना मुहम्मदबाद जनपद मऊ के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल सूपर स्प्लेण्डर (यूपी 54 एक्यू 5257) काली रंग की नम्बर प्लेट बदला हुआ बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उक्त उक्त मोटरसाइकिल के चेचीस नम्बर को खुरेद कर चला रहा था जिससे मोटरसाइकिल के बारे में किसी को पता न चल सके। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27/23 धार 41,411,413,419,420 भादवि0 व बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 28/23 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
*शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति गिरफ्तार-*
आज दिनांक 24.01.2023 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा राधवेन्द्र मिश्रा निवासी सुल्तानीपुर थाना चिरैयाकोट, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा विमलेश सोनकर, रामसुधार सोनकर, संतोष निवासीगण परिखापुर, अरविन्द यादव निवासी रसूलपुर थाना दोहरीघाट, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदीप कुमार, अर्जुन कुमार, अंगद पांडेय निवासी परदहां थाना कोतवाली, लक्ष्मण निवासी थाना घोसी, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा आदित्य राय, अमन राय, विक्की राजभर, अंकित राय निवासीगण कबीराबाद, पंकज यादव निवासी देवकली देवलास, अमरजीत सिंह, डबलू सिंह, सतेन्द्र सिंह निवासीगण इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा राजेश चौहान निवासी अछार थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

