मऊ सपा ने की विधान परिषद चुनाव में हार की समीक्षा

मऊ।समाजवादी पार्टी जनपद मऊ की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श दुधनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में नगर निकाय चुनाव एवं लोक सभा 2024 के चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया वही गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन में पार्टी की हार के समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा के भारतीय जनता पार्टी बहुत चतुर पार्टी है भाजपा के मूल कैडर के लोगों की संख्या मुट्ठी भर भी नहीं है लेकिन अपने चतुराई के बल पर हिंदुस्तान में राज कर रहे है जिसकी न्यू झूठ और फरेब पर टिकी है भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच असल मुद्दों को कभी नहीं रखती वह हमेशा नफरत एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ कर हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद एवं जातियों को बांटकर छल करके राज करने में माहिर हो गई है जिसको अब जनता जान चुकी है हिंदू के नाम पर सारे लोग हिंदू हो जाते हैं जब वोट समाप्त हो जाता है जब मंदिर में हिस्सेदारी की बात हो या मंच पर सम्मान की बात हो तो यही हिंदू अछूत व शुद्ध हो जाते हैं अब जागृति छोटे लोगों में आ गई है आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बढ़ाकर वोटो में धांधली कर जीत हासिल की है वही समाजवादी पार्टी के वोटरों का भारी संख्या में फार्म लेकर नाम नहीं बढ़ाया गया। वोट बढ़ाने में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी शासन सत्ता के दबाव में समाजवादी पार्टी के वोटरों को बनने से रोका जिसका परिणाम समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं जीत सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि लोकसभा चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने में सफल होती है तोहर लोकतंत्र की हत्या पूरी तरह से कर देगी फिर दोबारा इस देश में चुनाव शायद ना हो इसलिए संविधान को बचाना है अभी से हम सभी को अपने मतदाता सूची को दुरुस्त करने में बूथ स्तर पर लग जाना बहुत जरूरी है श्री यादव ने कहा कि तीन परसेंट लोग शासन सत्ता की कुंजी पर कार्यपालिका से लेकर न्यायपालिका तक कब्जा किए हुए हैं और शेष अछूत और शूद्र उनकी गुलामी कर रहे हैं लेकिन अब यह नहीं चलेगा सभी लोग सभी अपना हक अधिकार आप समझ गए हैं और अपनी वोट की कीमत जान चुके है। बैठक को मुख्य रूप से सपा वरिष्ट नेता मुसाफिर यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम हरि चौहान, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, नि वर्तमान ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व महासचिव रामधनी यादव, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, वीरेंद्र यादव लोहिया, डाक्टर जे पी यादव, अशोक यादव, सीता राम कुशवाहा, आबिद अख्तर,गंगा चौहान, राजेंद्र यादव, मास्टर अमान, इंतेखाब आलम,रामप्रकाश यादव, मुख्तार हुसैन, राजेश यादव, अखिलेश यादव,आलोक यादव, अरशद रियाज, गौरव पाण्डेय, शाहनवाज़ आलम, अखण्ड प्रकाश पाण्डेय, रामासरे यादव, अकील अंसारी, विजय यादव, सीता राम यादव, रणधीर सिंह,माजिद अंसारी, अफजाल अंसारी, अरविन्द चौहान, पंकज राय,आदि नेता उपस्थित थे।

