गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहरोज हाइवे के पास से एक ई-रिक्सा (बिना नम्बर प्लेट) वाहन से 20 किग्रा 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर तीन अभियुक्तो अनिल यादव पुत्र बलिराज यादव निवासी कोपाकोहना थाना कोपागंज, शिवम गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी करनी थाना उभाव जनपद बलिया, हरिश राय पुत्र रामकृपाल राय निवासी भदसा मानोपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद ई-रिक्सा को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अनिल यादव पुत्र बलिराज यादव निवासी कोपाकोहना थाना कोपागंज मऊ।
2. शिवम गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी करनी थाना उभाव जनपद बलिया।
3. हरिश राय पुत्र रामकृपाल राय निवासी भदसा मानोपुर थाना कोपागंज मऊ।
*बरामदगी-*
1. 20 किग्रा 700 ग्राम नाजायज गांजा।
2. एक ई-रिक्सा (बिना नम्बर प्लेट)

