स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

*थाना हलधरपुर क्षेत्रान्र्तगत दिनांक 27.01.2020 को स्वर्ण व्यवसायी से हुये लूट मामले का हुआ सफल अनावरण, कब्जे से लूट के विभिन्न प्रकार के आभूषण/रुपये व लूट में प्रयुक्त मो0साईकिल बरामद वही पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता लगी जब दिनांक 29.05.20 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर अईलख बलिया बार्डर के पास से एक अपाची (बिना नम्बर) पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने के इशारा किया गया तो वाहन पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किये जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये दो लोगों को पकड़ लिया गया, इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम राजू बनवासी पुत्र संजय बनवासी निवासी डीहतिलक ठाकुर थाना हलधरपुर व सुनील बनवासी पुत्र रामप्रसाद निवासी कालनपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर बताया गया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम आदित्य उर्फ गोल पुत्र बृजेश यादव निवासी पहसा थाना हलधरपुर बताया गया जो थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 23/20 धारा 392 भादवि में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त हैं। उक्त पकड़े गये अभियुक्तों के तलाशी के दौरान उक्त लूट व अन्य घटनाओं से सम्बन्धित आभूषण, 09 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त मो0साईकिल अपाची बरामद हुयी।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-*
*1.* राजू बनवासी पुत्र संजय बनवासी निवासी डीहतिलक ठाकुर थाना हलधरपुर मऊ।
*2.* सुनील बनवासी पुत्र रामप्रसाद निवासी कालनपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर।
*फरार अभियुक्त-*
1. आदित्य उर्फ गोल पुत्र बृजेश यादव निवासी पहसा थाना हलधरपुर मऊ।
*बरामदगी-*
*1.* 04 जोड़ी कान का झाला (सोना)।
*2.* 02 जोड़ी कर्णफूल (सोना)।
*3.* 06 जोड़ी पायल (चांदी)।
*4.* 05 जोड़ी बिछिया (चांदी)।
*5.* 01 मंगलसूत्र (सोना)।
*6.* 02 अंगूठी (सोना)।
*7.* 03 कील (सोना)।
*8.* 09 हजार रुपये (लूट के)।
*9.* घटना में प्रयुक्त मो0साईकिल अपाची (बिना नम्बर)।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
उपनिरीक्षक रूपेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष हलधरपुर, उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, मु0आ0 महेन्द्र यादव का0 संदीप उपाध्याय, का0 शिववचन यादव, का0 अमित सिंह थाना हलधरपुर।

