पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने सेवंन किया विषाक्त पदार्थ

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार पैकौली गाँव निवासिनी 30 वर्षीया विवाहिता ने गुरुवार की सुबह पारिवारिक कलह केे कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और थोड़ी देर में विषाक्त पदार्थ का असर होते ही जमीन पर गिरकर तड़पने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगी इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण हॉस्पिटल बंद था। इसको देखते हुए परिजनों ने कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां विवाहिता की स्थित गंभीर बनी हुई है ।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

